राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/बेरछा
सरस्वती शिशु मंदिर बेरछा द्वारा विद्यार्थियों में साहसिक और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए, आज साहसिक साइकिल यात्रा बेरछा से झरनेश्वर महादेव तक आयोजित की गई। इसमें कक्षा 9वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने 16 किलोमीटर की यात्रा साइकिल द्वारा तय की। शेष भैया बहनों ने बस से यात्रा की, और मार्ग में आने वाले रमणीक स्थल और देव। स्थल के दर्शन किये। सरदार पटेल शिक्षा समिति के सचिव श्री सतीश जी मंडलोई ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखा कर रवाना किया। विद्यार्थियों में यात्रा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। झरनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में ही विद्यार्थियों को भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।





0 Comments