शाजापुर/पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में निजी वाहनों में अनाधिकृत रूप से उपयोग किए जा रहे हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट (लाल, पीली एवं नीली बत्ती), वीआईपी एवं सरकारी स्टीकर, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट तथा अवैध ब्लैक फिल्म (टिटेड ग्लास) के विरुद्ध 01 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला शाजापुर में भी यातायात पुलिस एवं समस्त थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिग अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष वाहन जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार चालानी एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान विशेष रूप से इन बिदुओं पर जांच एवं कार्यवाही होगी
1. निजी वाहनों में लगाए गए अनाधिकृत हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न एवं लाल, पीली अथवा नीली फ्लैश लाइट (बत्ती)।
2. निजी वाहनों पर लगाए गए VIP, On Duty, Government, Press, Police, Advocate, Judge अथवा अन्य किसी प्रकार के अनाधिकृत स्टीकर, मोनोग्राम, प्रतीक चिन्ह एवं पदनाम।
3. नियमों के विपरीत फैसी, परिवर्तित, अस्पष्ट, ढकी हुई अथवा मानक विनिर्देशों के अनुरूप नहीं होने वाली नम्बर प्लेट।
4. चार पहिया वाहनों के शीशो पर लगाई गई अवैध ब्लैक फिल्म (टिटेड ग्लास)।
5. अन्य यातायात नियमों एवं मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन।
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा जिले के समस्त वाहन स्वामियों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों की जांच कर लें तथा यदि वाहन में किसी प्रकार का अनाधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट, सरकारी अथवा वीआईपी स्टीकर, नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट या ब्लैक फिल्म लगी हो तो उसे तत्काल हृटवा लें। अनावश्यक चालानी एवं वैधानिक कार्यवाही से बचे। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन प्रमाण-पत्न, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण-पत्न अद्यतन रखें।
शाजापुर यातायातपुलिस आमजन से अपेक्षा करती है कि वे इस अभियान में सहयोग करें तथा यातायात नियमों का स्वेच्छा से पालन कर सुरक्षित, अनुशासित एवं कानूनसम्मत यातायात व्यवस्था के निर्माण में सहभागी बनें।
"यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें।"
0 Comments