आगर-मालवा से दूध के नमूने लेकर भोपाल लैब भेजे गए
आगर-मालवा, 30 जुलाई/ आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर डॉ़. शेरसिंह मीना के निर्देशन में जिले में दूध की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जांच अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गत दिवस जिले के 3 स्थानों से दूध के नमूने संग्रहित किए। टीम ने श्री बालाजी मिल्क चिलिंग सेंटर आगर से भैंस का दूध, मार्डन डेयरी एण्ड एग्रो प्रोडक्ट्स आगर से मिश्रित दूध तथा मिल्क चिलिंग सेंटर कोटा रोड आगर से भैंस के दूध का नमूना लिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. जामोद ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। रिपोर्ट उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आमजनो को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त दूध उपलब्ध कराने के लिए जिले में दूध विक्रेताओं, डेयरियों एवं चिलिंग सेंटरों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा
0 Comments