किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, जुलुस, रेली पर प्रतिबंध


       


राधेश्याम देवड़ा

शाजापुर, 21 जुलाई 2026/ जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने आगामी त्यौहार गुरू पूर्णिमा, श्रवाण मास, हरियाली अमावस्या, स्वतंत्रता दिवस, नाग पंचमी, ईद-मिलाद-उनबी, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, गोगानवमी आदि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के अंतर्गत जन सामान्य के कल्याण एवं लोक शांति को कायम रखने के लिए शाजापुर जिले के अंतर्गत आने वाली सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया हैं।

      आदेश के तहत सभी प्रकार के सार्वजनिक स्थानो, चौराहो, चौपाल, नगर के तिराहे इत्यादि में किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, जुलुस, रेली आदि को प्रतिबंधित किया गया हैं। किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलुस, रेली आदि के आयोजन एवं उसके संचालन के लिये अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिखित में आवेदन कर अनुमति आदेश प्राप्त करेगा।

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (2) के अन्तर्गत एक पक्षीय रूप से पारित किया गया हैं। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत अभियोजन के लिये उत्तरदायी होगा। यह आदेश 20 जुलाई 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

Post a Comment

0 Comments