शासकीय महाविद्यालय मक्सी मे अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया गया*

*शासकीय महाविद्यालय मक्सी मे अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस मनाया गया 

 राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/मक्सी श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में दिनाक16 नवंबर को विश्व सहिष्णुता दिवस मनाया गया। भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील वागले द्वारा की गई। प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन मे सहिष्णुता के अर्थ को विस्तार से समझाते हुए भारत में सहिष्णुता , यहां की सभ्यता संस्कृति पर प्रकाश डाला। साथ ही खुशहाल जीवन रहने के लिए विद्यार्थियों को सहिष्णुता के गुण को अपनाने पर जोर दिया । भारतीय विचारकों द्वारा समाज में सहिष्णुता बनाए रखने से संबंधित उद्बोधन, सहिष्णुता आधारित लघु वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। *प्राचीन भारत सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति* विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व सहिष्णुता आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परम्परा प्रभारी डॉ अपर्णा जैन ने किया । आभार श्री हेमंत डबरिया ने माना। इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टाफ में प्रो लाखन सिंह कुशवाह,डॉ सौदान सिंह मकवाना, श्री समीर, मदनलाल, जगदीश देवड़ा सहित मोना, रागिनी , संजना, संस्कृति मुस्कान,गौरव ,गौतम, महेंद्र अंकित ,अंशु ,मुकीम, आदि बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments