देवलाबिहार शादी समारोह में परोसे खाद्य सामग्री के सैंपल लिए
राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने देर रात 11 बजे देवलाबिहार पहुंच कर शादी समारोह में परोसे गए खाने में से बचे खाने में से जीरा राइस, मावा के लड्डू, तुअर दाल, मक्का एवं गेहूं के मिक्स आटे बाफले जो वनस्पति में तल कर खिलाए गए थे सहित 4 सैंपल लिए जिन्हें, जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेज दिए है।
उल्लेखनीय है कि सीएमएचओ डॉ कमला आर्य के निर्देश पर जिला स्तरीय आरआरटी टीम के साथ घनश्याम सौराष्ट्रीय निवासी होली चौक गांव देवला बिहार के घर पहुंचे। जहां सुबह 10 बजे से दोपहर तक शादी समारोह के दौरान लड्डू दाल बाफले के खाने से कुछ लोग बच्चे के पेट दर्द, उल्टी, दस्त आउट ब्रेक की घटना होने पर देर शाम एवं रात स्वास्थ्य विभाग में लोग इलाज करने पहुंचे। ज्यादा लोगों के बीमार होने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने पर आरआरटी टीम दल प्रभारी अजय साल्विया द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल को भी मौके पर बुलाया गया।
0 Comments