

























*मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक शुजालपुर में आयोजित हुई*
राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर /मक्सी। प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की 25 वीं प्रदेश कार्यकारिणी बैठक एवं सम्मेलन 10 नवम्बर रविवार को शुजालपुर के निर्मल श्री गार्डन में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इन्दरसिंह परमार शाजापुर विधायक अरुण भिमावद भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराजसिंह शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा की पत्रकार समाज में फेल रही गंदगी को दूर करने का काम करता है और सदेव जनता कि आवाज बनकर जनहित को प्राथमिकता देता है पर आज पत्रकारिता की राह भी आसान नहीं रही है लोग इसे बेरोजगारी का सुचक मानने लगे हैं सरकार ओर लोगों की नजर में पत्रकार को लोकतंत्र में चौथा स्तंभ मानते हैं पर सच्चाई यह है कि संविधान में ऐसा कोई उल्लेख नहीं है ये बहुत बड़ी चुक है सरकार को विधिवत सदन में प्रस्ताव पारित कर पत्रकारिता को चौथा स्तंभ मानना चाहिए वहीं पत्रकार को भी हमेशा जनता से जुड़े रहना चाहिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ हमेशा पत्रकार साथियों के मान सम्मान के लिए काम करता है और हमैशा पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत रहेगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा की पत्रकार समाज में श्रेष्ठ विचारों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए समाज को सही दिशा देने का काम करता है हमारी केन्द्र सरकार ने दुनियाभर के सभी वर्गों के लोगों से सुझाव लेकर नयी शिक्षा निती बना कर देश में आमुलचुल परिवर्तन लाने का काम किया है। आपने बोलते हुए कहा की हमने सूर्य की ताकत को समझने में देर कर दी फिर भी देर आए दुरूस्त आएं हम सूर्य की ताकत को समझते हुए तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में शीघ्र ही पूर्ण विकसित देशों में शामिल हो जाएंगे। कार्यक्रम में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ओर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने भी अपने विचार व्यक्त किए इनके अलावा संगठन के प्रदेश पदाधिकारी मोहम्मद अली रिजवान अहमद प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी, राजकुमार दूबे, दिलिपसिंह भदौरिया प्रदेश कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तौमर ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के दौरान आयोजन समिति द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार का अभिनंदन पत्र के साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया इसके अलावा आयोजन समिति ने प्रदेश पदाधिकारीयों का भी अभिनन्दन पत्र से स्वागत अभिनन्दन किया। शुजालपुर में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में भाग लेने हेतु शाजापुर जिले से जिलाध्यक्ष मनोज जैन के नेतृत्व में प्रदेश के
लगभग सभी जिलों के पत्रकारों ने भाग लिया।
इसी अवसर पर पत्रकार संघ अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष मनोज जैन को प्रदेश सचिव के पद की घोषणा की
और अभिषेक सक्सेना शाजापुर जिले के नए श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला अध्यक्ष घोषित किया।
मक्सी के पत्रकार हुए सम्मानित
इस आयोजन में मक्सी ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा के नेतृत्व में करीब 25 पत्रकार जिनमे वरिष्ठ पत्रकार भरत पटेल, शहजाद खान, शाकिर खान मलोटी, इशाक खान, इकबाल खान, अर्पित परमार, मनोज जोशी,दीपक जैन, डॉ सुरेश गुर्जर, नितेश जैन, सुभाष जैन, सतीश धारीवाल, अनिल खामोरा, दीपक पटेल, नावेद खान, मूषब खान, शिवा लोधी, संजय राठौर, यासीन खान, प्रवीण भावसार, समद खान, पिंटूसिंह देवड़ा, करण मालवीय, सचिन कलमोदिया, दिलशाद खान सम्मिलित हुए जिनको प्रतीक चिन्ह देकर और एक उपहार देकर मंच पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार और पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुलभ भदोरिया ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मक्सी ब्लॉक इकाई के द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना और नवनियुक्त प्रदेश महासचिव मनोज जैन को पुष्प माला पहनकर बधाई दी गई।
0 Comments