हाटपीपल्‍या विधानसभा के ग्राम राजोदा में गौशाला निर्माण के चयनित भूमि का कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता और विधायक हाटपीपल्‍या श्री चौधरी ने किया निरीक्षण ---------- कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने गौशाला का प्‍लान तैयार करने और भूमि को शीघ्र समतल करने के निर्देश दिये ----------

हाटपीपल्‍या विधानसभा के ग्राम राजोदा में गौशाला निर्माण के चयनित भूमि का कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता और विधायक हाटपीपल्‍या श्री चौधरी ने किया निरीक्षण ---------- कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने गौशाला का प्‍लान तैयार करने और भूमि को शीघ्र समतल करने के निर्देश दिये ---------- हाटपीपल्‍या विधानसभा के ग्राम राजोदा में गौशाला निर्माण के चयनित भूमि का कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता और विधायक हाटपीपल्‍या श्री मनोज चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्‍वामी अच्‍युतानंद जी सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापित, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा, उपायुक्‍त नगर निगम श्रीमती इंदू भारती, देवास नगर निगम से श्री सौरभ त्रिपाठी सहित अन्‍य अधिकारी एवं स्‍थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने देवास जनपद पंचायत के इंजीनियर श्री जगदीश नरवरिया को गौशाला का प्‍लान शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये। भूमि को समतल करने के कार्य का निरीक्षण किया और शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधितों को दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम राजोदा में लगभग 04 हैक्‍टेयर भूमि में लगभग 04 करोड़ की लागत से गौशाला का निर्माण कराया जायेगा। गौशाला में 04 शेड बनाये जायेंगे। गौशाला में लगभग दो हजार गाये रखने की छमता होगी। गौ शाला में बीमार गाय के उपचार के लिए अलग शेड बनाया जायेगा। गौशाला में ऑफिस, चौकीदार कक्ष बनाया जायेगा। गौशाला परिसर में चारों ओर तार फेंसिंग की जायेगी। निर्मल नीर के तहत कुआं और 20 हजार लीटर क्षमता का ओवर हेड टेंक भी बनाया जायेगा। पानी की मुख्‍य लाईन गौ शाला में कनेक्‍शन, बिजली कनेक्‍शन दिया जायेगा। गौ शाला में भूसा रखने के लिए गोदाम बनाया जायेगा। Jansampark Madhya Pradesh

Post a Comment

0 Comments