यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा अकोदिया में स्कूली वाहनों की चेकिंग
नियमों के उलंघन करने वालो के खिलाफ कि चालानी कार्यवाही
08 स्कूल वाहन जप्त किए
शाजापुर,12 जुलाई


पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात एवं जिला परिवहन अधिकारी शाजापुर द्वारा आज कस्बा अकोदिया के संस्कार पब्लिक अकैडमी स्कूल, ब्राइट स्टार हायरसेकण्ड्री स्कूल व कालिदास हायरसेकण्ड्री स्कूल पहुचकर सख्ती से स्कूली बसों कि चेकिंग कि गई एवं बस चालकों को सुप्रीमकोर्ट की गाइडलाइंस से अवगत कराया गया। बस चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों कि जानकारी दी एवं बच्चों के सुरक्षित परिवहन एवं क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने की अपील की। साथ ही थाना प्रभारी यातायात द्वारा “बनिये किसी की जिन्दगी का गुड सेमिरिटन” के संबंध में जानकारी दी गयी, जिसमें कोई भी नेक व्यक्ति सड़क दुर्घटना के गोल्डन ऑवर में घायल व्यक्ति के जान बचा सकता है, जिसे शासन द्वारा प्रोत्साहन के लिए 5000 रूपये राशि प्रदान की जायेगी एवं “हिट एण्ड रन प्रतिकर योजना 2022” के तहत अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्ति को 50 हजार रूपये एवं मृत्यु हो जाने पर 2 लाख रूपये प्रतिकर राशी दिये जाने का प्रावधान है। इसके साथ ही यातायात पुलिस एवं परिवहन टीम कि सयुक्त कार्यवाही में कुल 54 चालान बनाकर 49 हजार 400 रूपये समन शुल्क राशी वसूल कि गई एवं जिला परिवहन अधिकारी द्वारा कुल 07 स्कूल बस एवं एक स्कूल मैजिक को जप्त किया गया। शाजापुर यातायात पुलिस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही में परिवहन विभाग शाजापुर टीम एवं यातायात थाना प्रभारी श्री सौरभ शुक्ला के साथ थाना यातायात पदस्थ प्रधान आरक्षक श्री अमित जाट, एवं आरक्षक श्री गौरव शर्मा, श्री संतोष बोरासी, सैनिक श्री गोपाल शर्मा उपस्थित थे।
0 Comments