#सफलता_की_कहानी
--------------
महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ यादव को दे रही है धन्यवाद
----------
केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं से जुड़कर एवं लाभ पाकर महिलाएं सशक्त होकर सफलता की नई इबारत लिख रही है। शासन की यह योजनाएं महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़कर न केवल स्वयं सशक्त हो रही हैं, बल्कि अपने परिवार का आर्थिक स्तर भी ऊंचा उठा रही है। आज ये पिछड़ी महिलाएं सफलता की नई इबारत तो लिख ही रही है साथ ही लखपति दीदी बनने की ओर अपने कदम बढ़ा रही है। इन्हीं महिलाओं में बागली विकासखण्ड की महूखेडा पंचायत के ग्राम लालाखेडी की स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती भूरी लोधी है। जो आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी है।
श्रीमती भूरी लोधी ने बताया कि आजीविका मिशन में जुडने के बाद समूह के माध्यम से उन्होंने 10 हजार रूपये का ऋण लिया, जिससे बकरी खरीदी इसके बाद धीरे-धीरे बकरिया बढ़ाई। आज उनके पास 10 बकरियां और बड़े पशुधन में चार गाय जर्सी, दो भैंस है, जिससे घर पर 12 से 15 लीटर दुग्ध उत्पादन हो जाता है। उन्होंने बताया कि दूग्ध दत्पादन को देखते हुए मावा बनाकर विक्रय किये जाने के लिए मावा मशीन खरीदने पर विचार किया। इसके लिए पीएम एफएमई अन्तर्गत 07 लाख का ऋण लेकर मावा बनाने की मशीन खरीदी और आर्डर लिये जा रहे है। आजीविका मिशन से जुड़कर उन्होंने अपने बेटे को भी रोजगार से जोडा है। आर सेटी से मोबाईल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण पूर्ण कर उनके बेटे ने खुद का स्वरोजगार स्थापित किया। आज परिवार का हर सदस्य रोजगार से जुडा है।
वे कहती हैं कि आज पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकती हूँ कि सही मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग, स्वयं सहायता समूह और सरकारी योजनाओं की सहायता से कोई भी महिला आत्मनिर्भर बन सकती है। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रही है तथा गांव की दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी बन गई है। आज वे प्रतिमाह अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। वे बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।
#dewas
#देवास
Jansampark Madhya Pradesh
0 Comments