परिवहन विभाग ने कार्यवाही कर बिना दस्तावेज के 12 मैजिकों को किया जप्त

परिवहन विभाग ने कार्यवाही कर बिना दस्तावेज के 12 मैजिकों को किया जप्त

-----
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा सख्ती के साथ जांच अभियान चलाकर देवास शहर में बिना दस्तावेज मैजिक वाहनों पर कार्यवाही की गई। मैजिक वाहनों में बीमा, फिटनेस, पीयूसी, परमिट की जांच कर 12 मैजिक वाहनों में दस्तावेजों की कमी पाई जाने पर मैजिक जप्त कर आरटीओ कार्यालय में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया। आरटीओ जांच दल द्वारा मैजिक वाहनों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
#dewas
#देवास
न्यूज़ आजकल

Post a Comment

0 Comments