उज्जैन लोकायुक्त ने आवेदक दिनेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम धलपत तहसील सुवासरा जिला मंदसौर द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी कि उसके बड़े भाई स्व भगवती प्रसाद को कोई संतान नहीं थी, उन्होंने उसके लड़के आनंद जोशी को गोद लेकर दत्तक पुत्र बनाया था। भाई भगवती प्रसाद के नाम पर दर्ज कृषि भूमि का नामांतरण उनके दत्तक पुत्र आनन्द के नाम से करवाने के कार्य के लिए वह हल्का पटवारी हरीश पाटीदार से मिला तो पटवारी ने नामांतरण कार्य हेतु 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।
आवेदक की शिकायत की तस्दीक कर उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा ट्रैप आयोजित किया गया व आज दिनांक 18/2/26 को आवेदक से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी हरीश पाटीदार को तहसील कार्यालय सुवासरा में रंगे पकड़ा गया।पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये आवेदक से शिकायत दिनांक को ले लिए थे.
#lokayuktaraid #ujjainlokayukt #ujjain #crimenews #ujjainnewstoday
0 Comments