वित्तीय साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन
शाजापुर, 11 फरवरी 2026/ जिले में 09 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। आज ग्राम कालीसिंध एवं ग्राम बैरछा में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत ग्राहकों को साइबर फ़्रॉड से बचने, वित्तीय साक्षरता, बैंक खाते में जमा राशि क़ी सुरक्षा एवं खातों मे री-केवायसी करवाने सम्बन्धी जानकारी प्रदान क़ी गयी। ग्राम कालीसिंध के वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय रिज़र्व बैंक भोपाल से अग्रणी जिला अधिकारी श्री अंकुश सिन्हा उपस्थित हुए एवं उनके द्वारा ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा एवं सतर्कता सम्बन्धी जानकारी प्रदान क़ी गयी।
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा एक दिवस के लिए 10 फरवरी 2026 को ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता के प्रसार के लिए डिजिटल वेन भी रवाना क़ी गयी, जिसके द्वारा एक दिन में लगभग 100 कि.मी. क़ी यात्रा तय कर ग्राम किसोनी, मगरानिया, जेठड़ा, खाटसुर, हड़लायकलां, सालिया, मोरटा केवड़ी, निवालिया, बटवाड़ी, उचोद एवं अंजनाई में घूमकर वित्तीय साक्षरता सम्बन्धी जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री विनोद कुमार कुशवाह, आरसेटी डायरेक्टर श्री सत्यवीर सिंह चौहान, एनआरएलएम अधिकारी श्री बलवंत शितोले उपस्थित थे।
न्यूज़ आजकल राधेश्याम देवड़ा
0 Comments