स्व. श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण पर आधारित एक व्याख्यान माला कार्यक्रम प्राचार्य डॉ सुनील वागले के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री सोहन जी पाटीदार मानसिक स्वास्थ्य व सलाहकार एवं संचालक आईपीएस विद्यालय ग्राम झोंकर थे। वे महाविद्यालय के काउंसलर भी है। छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने और आत्महत्याओ को रोकने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए माहवार गतिविधि प्रोग्राम के तहत तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य पर बोलते हुए श्री पाटीदार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य एक स्थिति है जो लोगों को जीवन के तनाव से निपटने, अपनी क्षमताओं का एहसास करने, अच्छी तरह से सीखने में सक्षम बनाती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए तनावपूर्ण स्थितियों से निपटने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया तनाव प्रबंधन है।
मानसिक स्वस्थ्ता जीवन में आवश्यक है। इसके लिए नियमित व्यायाम, गहरी सांस, ध्यान, योग पर्याप्त नींद ,सकारात्मक सोच आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ के डॉ सौदान सिंह मकवाना, डॉ अपर्णा जैन , डॉ विनीता परमार, समीर खान, हेमंत डबरिया, चिराग नाथ योगी ,राहुल कुमरावत, जगदीश देवड़ा के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
न्यूज़ आजकल राधेश्याम देवड़ा
0 Comments