शाजापुर में जिला स्तरीय आवास मेला संपन्न
शाजापुर, 30 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आज शाजापुर में जिला स्तरीय आवास मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री अरुण भीमावद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन ने की। मेले में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई तथा आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया भी स्थल पर की गई।
इस अवसर पर नगर पालिका शाजापुर के 42 हितग्राहियों, नगर परिषद पानखेड़ी (कलापीपल) के 5 हितग्राहियों तथा नगर परिषद मक्सी के 5 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही नगर पालिका शाजापुर के गृह प्रवेश के लिए हितग्राहियों को सांकेतिक चाबी भी प्रदान की गई। विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों द्वारा आवास ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
मुख्य अतिथि श्री भीमावद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "यह योजना गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर का सपना साकार करने वाली ऐतिहासिक पहल है।" उन्होंने पात्र हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ लेने का आहवन किया। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और मेले के सफल आयोजन के लिए टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री संतोष जोशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भूपेंद्र कुमार दीक्षित, नगर पालिका के पार्षदगण श्री दुष्यंत सोनी, श्री प्रेम यादव, श्री दिनेश सौराष्ट्रीय श्री विक्रम कुशवाह, श्री मुकेश दुबे एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री चिनेश जैन, श्री पीरूलाल चौहान, श्री सतीष राठौर, श्री लोकेश शर्मा, श्री अजय चंदेल, श्री जगदीश विश्वकर्मा भी उपस्थित थे।
0 Comments