नाल साहब की सवारी को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण

नाल साहब की सवारी को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण शाजापुर, 16 जुलाई 2024/ शाजापुर शहर में मोहर्रम पर्व पर निकलने वाली नाल साहब की सवारी को लेकर आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने संपूर्ण ज़ुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने उचित बेरिकेटिंग, मार्ग से चूरी-पत्थर/निर्माणाधीन सामग्री हटाने, सभी सीसीटीवी कैमरे की सतत निगरानी, मार्ग की साफ़-सफ़ाई, पूरे ज़ुलूस की ड्रोन से निगरानी करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले सहित पुलिस, राजस्व, नगर पालिका, यातायात, बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विगत दिनों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिसके माध्यम से प्रशासन के द्वारा सतत नज़र रखी जा रही हैं। साथ ही साथ ऐसे सभी स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

Post a Comment

0 Comments