राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर, 19 नवम्बर 2024/ शासन की मंशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस बी.के.एस.एन. शासकीय महाविद्यालय शाजापुर में आज रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 225 आवेदकों ने भाग लेकर साक्षात्कर दिया।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में आमंत्रित निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित नियोजकों ने भाग लिया। नवभारत फर्टिलाईजर भोपाल, न्यू जील फेशन वियर प्रा.लि. धार, किर्लोस्कर बद्रर्स लि. देवास, मदरसन लि. जीआईडीसी साणंद अहमदाबाद गुजरात, रिलायंस (जियो) इन्दौर, वजीर एडवाईजर प्रा.लि.इन्दौर, अग्निहोत्री सिक्यूरिटी एंजील लि.शाजापुर, लुमिना सोलर शाजापुर, भारतीय जीवन बीमा निगम शाजापुर, एसबीआई लाईफ इंष्योरेंस शाजापुर आदि कंपनियों के द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लेकर 86 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। साथ ही जिला व्यापार एवं उघोग केन्द शाजापुर द्वारा 22, औद्यौगिक प्रषिक्षण संस्था शाजापुर द्वारा 28 एवं आरसेटी शाजापुर द्वारा 34 आवेदकों का स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री पी.एस मण्डलोई, प्राचार्य डॉ. वी.एस. वीभूति, श्री बी.एल गुवाटिया, डॉ. आरसी चौहान, ग्रामीण आजीविका मिशन जिला प्रबंधक श्री बलवन्त शितोले, डॉ. एसएस जामोद, डॉ. बीके सोलकी, डॉ बीएल मालवीय, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र सहायक प्रबंधक श्री अभिनव लशकरी, औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था से श्री रवि कुमार हंस, आरसेटी निदेशक श्री मुकेश गेहलोत, श्री राजेन्द्रसिंह राठौर, श्री देवनारायण मालवीय,श्री राकेश फुलेरिया आदि उपस्थित थे।


0 Comments