खेलो एम.पी. यूथ गेम्स विकासखण्ड स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन

खेलो एम.पी. यूथ गेम्स विकासखण्ड स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन 


 राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर, 19 नवम्बर 2024/ खेलो एमपी यूथ गेम्‍स अंतर्गत ब्‍लाक स्‍तर पर चयन स्पर्धा जिला एवं संभाग स्तर पर 19 खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेलो एमपी यूथ गेम्स में 19 वर्ष से कम आयु (31 दिसम्बर 2024 की स्थिति में) के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकते हैं। जिला एवं सभाग स्‍तर पर आयोजन प्रदेश में प्रचलित 19 खेलों-एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडों, कबडडी, खो-खो, मलखम्ब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल-टेनिस, योगासन, व्हॉलीबॉल, टेनिस क्रिकेट एवं शतरंज में किया जाएगा तथा 06 खेल ताईक्वांडो, फैसिंग, रोईग, क्याकिंग, कैनोइंग, शूटिंग एवं आर्चरी का आयोजन सीधे राज्‍य स्‍तर पर किया जाएगा। जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर 05 से 11 दिसंबर 2024 के मध्य चयन स्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। ब्लॉक स्तर से चयनित खिलाड़ियों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता 13 से 15 दिसंबर 2024 के मध्य आयोजित की जायेगी। विकासखण्ड स्तर पर चयन स्पर्धा के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म भरना अनिवार्य हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय युवा समन्वयक शुजालपुर श्री हुकमसिंह परमार मो.नं. 9977879476, विकासखण्ड कालापीपल में श्री देवेन्द्र परमार मो.नं. 7974539244 पर सम्पर्क करें। विकासखण्ड मो. बडोदिया श्रीमती संगीता मुजाल्दे मो.नं. 9993211703 विकासखण्ड शाजापुर में पंजीयन के लिए श्री उमेश देथलिया मोनं. 9926495704, श्री जितेन्द्र शर्मा मोनं. 9713132417 पर सम्पर्क कर सकते हैं। बिना पंजीयन के ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा में खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जायेगा। पंजीयन फार्म के साथ पासपोर्ट साईज फोटो, मूल निवासी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, अध्ययनरत् कक्षा की मार्कशीट संलग्न करना अनिवार्य है। बिना दस्तावेजों के पंजीयन फार्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Post a Comment

0 Comments