मक्सी। स्व. श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय, मक्सी में शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि सांदीपनि एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आई.पी.एस. विद्यालय, मक्सी के संचालक श्री सोहन पाटीदार उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री सोहन पाटीदार ने भारतीय ज्ञान परंपरा के संदर्भ में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन देते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान, अनुशासन एवं कृतज्ञता का भाव बनाए रखें तथा उनके आशीर्वचनों का अनुसरण करते हुए अपने जीवन को सफल बनाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील वागले ने की। इस अवसर पर डॉ. मीनू गज़ाला खान, डॉ. चंद्रलेखा सांखला, श्री हेमंत डबरिया सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सोनम भारती द्वारा किया गया। अंत में गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
0 Comments