मासिक सैनिक सम्मेलन संपन्न

मासिक सैनिक सम्मेलन संपन्न
शाजापुर, 08 अगस्त 2024/ आज शाजापुर के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन श्री विष्णु दत्त शर्मा (से.नि.) ने राज्य सैनिक बोर्ड एवं केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने राज्य सैनिक बोर्ड के नवीन वेब पोर्टल के लिए समग्र आईडी का आधार कार्ड से लिंक/ईकेवाईसी करने के बारे में बताया। बैठक के दौरान जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा उठाई गई समस्याओं का उचित निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। सम्मेलन में 65 पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया। भूतपूर्व सूबेदार श्री रमेश चन्द्र पंवार, तदर्थ कल्याण संयोजक ने सम्मेलन में आने के लिये पूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण कर्यालय उज्जैन से सूबेदार (ऑनरेरी कप्तान) श्री भंवर सिंह मेरावत (से.नि.) ने भूतपूर्व सैनिकों से मिलकर उनकी समस्याओं का उचित निराकरण के लिए मार्गदर्शन दिया।

Post a Comment

0 Comments