वरिष्ठ पत्रकार यासीन खान सपरिवार मुकद्दस उमराह के लिए रवाना, विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब
राधेश्याम देवड़ा
मक्सी। नगर के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ पत्रकार और सुप्रसिद्ध किराना व्यवसायी मरहूम हाजी सुभान सेठ के सुपुत्र यासीन खान अपने पूरे परिवार के साथ 20 दिवसीय मुकद्दस उमराह यात्रा पर मक्का-मदीना के लिए रवाना हुए। उनके साथ यात्रा में उनकी अम्मी श्रीमती खातून बी, पत्नी नाजिस बी, सुपुत्र तौकीर, सुपुत्री सुहाना, बहन नगरिष बी, बहन नजमा बी, जीजा अब्दुल खान (अरनिया) एवं जीजा की अम्मी बेगम बी सहित परिवार के कुल 9 सदस्य शामिल हैं।
इस पावन यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व मक्सी के श्रीराम गार्डन में एक भव्य विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मक्सी नगर के हिंदू-मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों, गणमान्य नागरिकों सहित देवास, उज्जैन और शाजापुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उनके शुभचिंतकों व रिश्तेदारों ने शिरकत की।
समारोह में उपस्थित जनसमुदाय ने यासीन खान और उनके परिवार को पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर भावभीना सम्मान किया और उनकी सुरक्षित व सफल यात्रा के लिए दुआएं दीं। इस भावुक पल पर पत्रकार यासीन खान ने सभी उपस्थित जनों से आत्मीयता से मुलाकात कर 'माफी-तलाफी' (क्षमा याचना) की और सभी का आभार व्यक्त किया।
लोगों ने उनके हाथ थामकर और गले लगकर कहा—"जब आप काबा शरीफ के सामने खड़े हों, तो हमारे हक में, हमारे बच्चों की कामयाबी और मुल्क की तरक्की के लिए हाथ उठाकर खास दुआ फरमाएं।" पत्रकार यासीन खान ने भी सभी से वादा किया कि वे पाक सरजमीं पर मक्सी नगर और अपने तमाम शुभचिंतकों की खुशहाली के लिए दुआएं मांगेंगे। इस दौरान हाजी कादर सेठ, साबिर सेठ जलील सेठ दिलशाद सेठ सहित परिवार जन उपस्थित थेको
0 Comments