पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न
शाजापुर, 08 अगस्त 2024/ कलेक्टर एवं केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही पर चर्चा हुई। इसके उपरांत बैठक में विद्यालय के सत्र 2023-24 के बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम, विद्यालय में पानी की समस्या, विद्यालय परिसर के समतलीकरण, विद्यालय भवन के लिए अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र, विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत प्रस्तावित वोकेशनल लेब के निर्माण, जूडो कोच की नियुक्ति, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण, विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई, विद्यालय की रसायन शास्त्र प्रयोगशाला में गैस पाईपलाईन लगाने, विद्यालय के लिए आवश्यक फर्नीचर की खरीदी, विद्यालय के सीसीए हाल के लिए एसी एवं पेयजल के लिए वॉटर कूलर खरीदने के साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष की अनुमति से विद्यालय विकास से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने चर्चा के समस्त बिंदुओं पर सभी समिति सदस्यों के मत से अपनी सहमति प्रदान की। इसके पूर्व विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर और विद्यालय प्राचार्य डॉ. संध्या एस. तरफदार द्वारा हरित पुष्पगुच्छ से कलेक्टर एवं सभी समिति सदस्यों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं में कक्षा 8वी की कु. नव्या एवं कक्षा 9वी की कु. सरिता द्वारा निर्मित कलाकृति कलेक्टर सुश्री बाफना को भेंट की गई। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य श्री दिलीप देशमुख, नगर पालिका सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना, कौटिल्य एजुकेशन एकेडमी प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार डोडिया, जिला चिकित्सालय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पंचोली, पूर्व प्राचार्य श्रीमती संतोष शर्मा, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया प्रबंधक श्री पंकज यादव, अभिभावक सदस्य श्रीमती मधुलिका गिरी एवं श्री उमाकांत धारिया व शिक्षक सदस्य श्री प्रमोद कुमार उपस्थित थे। बैठक की कार्यवाही का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री पुरुषोत्तम पाटीदार द्वारा किया गया तथा श्री वीरेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा उपस्थित अतिथियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments