शाजापुर, 08 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 09 जुलाई 2026 को कालापीपल तहसील में भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने आज कार्यक्रम के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने निरीक्षण के दौरान हेलीपेड और कार्यक्रम से संबंधित सभी स्थलों का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की सभी तैयारियां एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
0 Comments