लोधी समाज धर्मशाला के लिए विधायक निधि से ₹51 लाख की घोषणा, जनप्रतिनिधियों ने भी दिए सहयोग के उपहारलोधी समाज का भव्य सम्मान समारोह, समाज हित और युवाओं के विकास पर दिया गया जोर

लोधी समाज धर्मशाला के लिए विधायक निधि से ₹51 लाख की घोषणा, 
जनप्रतिनिधियों ने भी दिए सहयोग के उपहार

लोधी समाज का भव्य सम्मान समारोह, समाज हित और युवाओं के विकास पर दिया गया जोर

राधेश्याम देवड़ा

शाजापुर -शाजापुर विधानसभा के मक्सी नगर स्थित लोधी समाज धर्मशाला में आयोजित भव्य सम्मान एवं सामाजिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद ने समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए विधायक निधि से लोधी समाज धर्मशाला निर्माण हेतु ₹51 लाख प्रदान करने की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोलू पटेल ने धर्मशाला के लिए 51 पंखे एवं 2 जंबो कूलर देने की घोषणा की, वहीं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह कालू पटेल ने अपनी ओर से 2 बड़े वाटर कूलर भेंट करने की घोषणा की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक अरुण भीमावद एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे का लोधी समाज द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मक्सी का लोधी समाज सदैव उनके साथ मजबूती से खड़ा रहा है और समाज के स्नेह व विश्वास का ऋण वे विकास कार्यों के माध्यम से चुकाते रहेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी धर्मशाला के विकास एवं समाजहित के कार्यों के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने अपने संबोधन में समाज के युवाओं के रोजगार एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर रानी अवंतीबाई लोधी युवा निर्माण समिति द्वारा विधायक अरुण भीमावद को रानी अवंतीबाई लोधी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि समाज की ओर से भगवान महाकाल का स्मृति-चिह्न प्रदान कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, मंडल अध्यक्ष गोलू पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह कालू पटेल, मंडल महामंत्री नानू पंड्या, पार्षद प्रतिनिधि हंसराज जैन, शिव मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश गर्ग, उद्योगपति रूपनारायण बिसानी, भाजपा वरिष्ठ नेता राधेश्याम परमार, विष्णु प्रसाद मंडलोई, पार्षद भगवान सिंह मंडलोई, पार्षद ओम पाटीदार, हनुमान मंदिर के पुजारी कैलाशचंद दुबे, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोर सिंह लोधी, मंडल महामंत्री पूजा लोधी सहित बड़ी संख्या में पार्षद, पूर्व पार्षद, समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन लोधी राधेश्याम देवड़ा ने किया, जबकि अंत में आभार मोरसिंह लोधी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष चंद्रसिंह लोधी डॉक्टर केसर सिंह चौधरी मिश्रीलाल लोधी दिलीप अरोल निलेश लोधी चंदन कोठारी पार्षद दिलीप लोधी पार्षद अशोक पेंटर सुनील ठाकुर माधव सैनी अंतर सिंह देवड़ा अरुण सैनी पूर्व पार्षद मोहनलाल लोधी लक्ष्मी नारायण लोधी मलखान कोठारी वीरेंद्र भदोरिया कैलाश ठेकेदार लखानसिंह लोधी मानसिंह लोधी सर रवि पंचर पवन केरवाल महेश लोधी मदनलाल जी लोधी केशर सिंह लोधी खुमानसिंह टेलर किशोर कोठारी भारत लोधी मोबाइल डॉ योगेंद्र केरवाल विमल सिंह लोधी दिलीप लोधी हुकमसिह लोधी सहित बड़ी संख्या में युवा जन्म मौजूद थे

फोटो सलग्न 0000

Post a Comment

0 Comments