मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयपुर से लाड़ली बहनों के खाते में करेंगे राशि अंतरित सावन माह में बहनों के खाते में आयेंगे 1250 और रक्षाबंधन नेग के 250 रूपये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयपुर से लाड़ली बहनों के खाते में करेंगे राशि अंतरित सावन माह में बहनों के खाते में आयेंगे 1250 और रक्षाबंधन नेग के 250 रूपये मंत्रीगण अपने-अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों में होंगे शामिल सभी ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में होगा आभार सह-उपहार कार्यक्रम शाजापुर, 09 अगस्त 2024/ प्रदेश की लाड़ली बहनें रक्षाबंधन के पहले दोगुनी खुशियाँ मनाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 1250 रूपये की राशि अंतरित करेंगे। साथ ही रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाभार्थी महिलाओं के खातों में 250 रूपये की उपहार (नेग) राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर जिले के विजयपुर और टीकमगढ़ में 10 अगस्त को आयोजित रक्षाबंधन पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों के लिए आभार सह उपहार कार्यक्रम में यह राशि अंतरित करेंगे। साथ ही लाभार्थी महिलाओं को आभार-पत्र और उपहार देगें और राखी बंधवाएगें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 10 अगस्त को प्रदेश की सभी 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों एवं 416 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत) में भी वृहृद स्तर पर आभार सह उपहार कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार के मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले आभार सह-उपहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाजापुर की 176458 लाड़ली बहनाओं को भी मिलेगी राशि 10 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खातों में 1250 रूपये एवं रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप 250 रूपये की राशि अंतरित करने के राज्य स्तरीय समारोह में शाजापुर जिले की 176458 लाड़ली बहनाओं के बैंक खातों में भी राशि अंतरित होगी। इस संबंध में शाजापुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के की समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरीय निकायो के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों एवं एकीकृत बाल विकास सेवा के परियोजनाओं अधिकारियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम के आयोजन के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर सुश्री बाफना ने बताया कि कार्यक्रम की थीम रक्षाबंधन, सावन उत्सव पर केन्द्रित होगी। कार्यक्रमों में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण होगा एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रतिभागियों को शासकीय हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जन-प्रतिनिधिगण स्थानीय लाभार्थी महिलाओं से राखी बंधवाएंगे। लाभार्थी महिलाओं द्वारा भी अपने उद्बोधन दिये जा सकेंगे। 10 अगस्त 2024 को प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत) में भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय जन-प्रतिनिधियों सांसदगण, विधायकगण, महापौर/नगर निगम पार्षद, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष/पार्षद, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/सदस्य, ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच आदि की उपस्थिति में आयोजित होंगे।

Post a Comment

0 Comments