डिवाइडर से टकराई कर तीन मृत एक गंभीर घायल
शाजापुर/मक्सी निप्र दिनांक 09.08.24 को 19.00 बजे के लगभग जिले के थाना मक्सी क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड सिरोलिया ब्रिज में आई-10 कार डिवाइडर में घुसने से दर्दनाक हादसा हुआ। कार में कुल 04 लोग सवार थे। इनमें देवास के डॉक्टर प्रमोद जैन, उनकी पत्नी आशा जैन एवं मित्र राजेंद्र जोशी व पत्नी उषा जोशी थे, जो शाजापुर से देवास जा रहे थे उसी दौरान हादसा हुआ। मौके पर थाना मक्सी के प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह पटेल तत्काल मय पुलिस बल के घटाना स्थल पर पहुंचे व घायलों को देवास संस्कार हॉस्पिटल रवाना किया गया था। संस्कार अस्पताल देवास में चिकित्सकीय परीक्षण में डॉ प्रमोद जैन उम्र लगभग 65 साल निवासी तारानी कॉलोनी देवास की हालत गंभीर होने से इंदौर रेफर किया गया एवं कार में सवार अन्य 03 लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण में मृत घोषित किया गया है। 01. श्रीमती आशा जैन पति डॉ0 प्रमोद जैन उम्र लगभग 60 साल निवासी तारानी कॉलोनी देवास 02. राजेंद्र जोशी उम्र 65 साल निवासी त्रिलोक नगर देवास 03. श्रीमती उषा जोशी पति राजेंद्र जोशी उम्र 62 साल निवासी त्रिलोक नगर देवास है। उक्त मृतकों का कल पोस्टमार्टम किया जावेगा।