माफी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर विक्रय किये जाने पर प्राथमिकी दर्ज

माफी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर विक्रय किये जाने पर प्राथमिकी दर्ज
शाजापुर, 11 जुलाई 2024/ थाना कोतवाली शाजापुर में 09 जुलाई 2024 को अनावेदक जफर अली पिता नसीर अली निवासी लालपुरा शाजापुर के विरुद्ध माफी श्री पीर सैय्यद शाह की मजार के पास मुरादपुरा रोड शाजापुर की जमीन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। उल्लेखनीय है कि जफर अली पिता नसीर अली निवासी लालपुरा शाजापुर द्वारा माफी श्री पीर सैय्यद शाह मजार पक्की व्यवस्थापक कलेक्टर शाजापुर के भूमि सर्वे क्रमांक 09, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30 कुल किता 15 कुल रकबा 1.6710 भूमि को बिना अधिकारिता के स्वयं को उक्त भूमि का शासकीय मुजावर एवं भूमि स्वामी बताते हुए अनुबंध पत्रो के माध्यम से 07 फरवरी 2017 से रेहाना बी पति आफताब निवासी वार्ड नंबर 05 शाजापुर, 10 अक्टूबर 2014 से जहीर खान बिटटा पिता शम्मी खां निवासी सपरीपुरा एवं 01 मार्च 2023 से समीना बी पति मोहम्मद सादिक निवासी अब्दुल कलाम आजाद मार्ग शाजापुर को काबिज करवाते हुए भूखंड विक्रय किए गए है एवं लीज पर दिये गए है। इस प्रकार जफर अली पिता नसीर अली निवासी लालपुरा द्वारा शासकीय माफी की भूमि को खुर्द-बुर्द किया जाने का आपराधिक कृत्य किया गया है।

Post a Comment

0 Comments