कलेक्टर सुश्री बाफना ने मतदान में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया

कलेक्टर सुश्री बाफना ने मतदान में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया
------ लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान कराने में सहयोग देने वाले सभी शासकीय सेवकों एवं पुलिस कर्मियों सहित अन्य कर्मियों जिनके द्वारा व्यवस्थाओं में सहयोग दिया है, के प्रति कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर सुश्री बाफना ने धन्यवाद देते हुए कहा है कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के शासकीय सेवकों ने पूरी निष्ठा के साथ समर्पण भाव से मतदान में सहयोग किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। साथ ही कलेक्टर ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मतदाता जागरूकता अभियान में अशासकीय संगठनों सहित शासकीय सेवकों द्वारा की गई गतिविधियों के लिए भी धन्यवाद दिया है। #LokSabhaElections2024 #Election2024 #shajapurelection2024

Post a Comment

0 Comments