राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन
----
प्रचार रथ से डेंगू से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान


----
जिला मलेरिया कार्यालय शाजापुर में आज 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत डेंगू बिमारी से बचाव की शपथ ली गई। जिला मलेरिया अधिकारी श्री आर.एस. जाटव द्वारा डेंगू जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ दो दिवस शाजापुर शहर के सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में भ्रमण करेगा। इस दौरान माईकींग के द्वारा प्रचार-प्रसार एवं पेम्पलेटस वितरित कर डेंगू रोग से बचाव के उपाय बताए जायेंगे।
इस बार की थीम " Connect with community Control Dengue रखी गई है। थीम के अनुसार राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर एसएमएस को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा। इसके लिए जिला स्तर से ग्राम स्तर तक कार्यरत प्रत्येक स्वास्थ्य अमले को सक्रिय किया जायेगा। इस दौरान विगत वर्षों में प्रभावित सभी क्षेत्रों में जनसमुदाय को प्रेरित किया जाएगा कि वे संग्रहित पानी में एडीज मच्छर की उत्पत्ति को रोकने के लिए बर्तनों और कंटेनरों को पूर्णतः ढंककर रखें तथा मच्छरों के काटने से बचाव के उपाय अपनाएं। ग्राम स्तर तक जनसमुदाय को डेंगू के लक्षण, बचाव और रोकथाम की जानकारी नारे लेखन के माध्यम से दी जायेगी।
#health #dengue #jansamparkshajapur
0 Comments