राधेश्याम देवड़ा
मक्सी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'एक पौधा माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर के प्राचीन शिव मंदिर मठ परिसर में प्रसिद्ध भजन गायक फतेह सिंह देवड़ा द्वारा मोगरा के पौधे का रोपण किया गया।
इस अवसर पर शिव मंदिर मठ की प्रातःकालीन आरती समिति एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर उसकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में हरि नारायण भावसार, नरसिंह लोधी, पुरुषोत्तम भावसार, धूलजी लोधी, पुजारी नितेश गिरी, ईश्वर सिंह लोधी, समाजसेवी लोधी राधेश्याम देवड़ा, डॉ. विष्णु प्रसाद लोधी, बसंती बाई भावसार एवं लाजवंती बाई लोधी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिव मंदिर मठ परिसर में फतेह सिंह देवड़ा एवं महेश लोधी के सतत प्रयासों और देखरेख से विभिन्न प्रकार के फूलों एवं छायादार पौधों का एक सुंदर बगीचा विकसित हो चुका है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए रविवार को मोगरा का पौधा रोपित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
न्यूज़ आजकल अपडेट हर बात सच के साथ
0 Comments