विभिन्न संप्रदाय एवं राजनीतिक दलों द्वारा बिना अनुमति केधरना, प्रदर्शन, जुलुस, रेली पर प्रतिबंध


राधेश्याम दवड़ा

शाजापुर, 21 जुलाई 2026/ जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने जिले में विभिन्न संप्रदाय एवं राजनीतिक दलों द्वारा बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन, जुलूस आदि को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत जन सामान्य के कल्याण एवं लोक शांति को कायम रखने के लिए शाजापुर जिले के अंतर्गत आने वाली सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया हैं।

जिसके अनुसार "सभी प्रकार के सार्वजनिक स्थानो, चौराहो, चौपाल, नगर के तिराहे इत्यादि में किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रेली आदि को प्रतिबंधित किया गया है। किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रेली आदि के आयोजन एवं उसके संचालन के लिये अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिखित में आवेदन क

र अनुमति आदेश प्राप्त करना होगा।

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (2) के अन्तर्गत एक पक्षीय रूप से पारित किया गया हैं। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत अभियोजन के लिये उत्तरदायी होगा। यह आदेश 20 जुलाई 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

Post a Comment

0 Comments