घरेलू एलपीजी, पेट्रोल, डीजल की नियमित आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित


घरेलू एलपीजी, पेट्रोल, डीजल की नियमित आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित


राधेश्याम देवड़ा

    शाजापु/ घरेलू एलपीजी, पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए आम उपभोक्ताओं को नियमित रूप से घरेलू एलपीजी, पेट्रोल, डीजल उपलबध कराये जाने की दृष्टि से जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी ने सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप शर्मा, मो.नं. 9926239130 को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है तथा विकासखण्ड स्तरीय कण्ट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई है।   

    विकासखंड शाजापुर एवं मो. बड़ोदिया के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी शाजापुर श्री अजय खराडिया मोबाइल नंबर 9479555943, शुजालपुर के लिए सहायक आपूर्ति अधिकारी शुजालपुर श्री रविंद्र सिंह राठौड़ मोबाइल नंबर 9669287929, कालापीपल के लिए सहायक आपूर्ति अधिकारी कालापीपल श्री योगेश राणावत मोबाइल नंबर 9657667355, शाजापुर के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर श्री रामस्वरूप राठौर मोबाइल नंबर 8120 833075 एवं शुजालपुर के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर श्री भवानी सिंह मेवाड़ा मोबाइल नंबर 957552 7811 की कंट्रोल रूम पर ड्यूटी लगाई गई है।

      उक्तानुसार दायित्वधीन अधिकारी / कर्मचारी जिले में घरेलू एलपीजी / पेट्रोल की आपूर्ति के लिए ऑयल कम्पनी की अधिकारियो एवं गैस एजेंसी तथा पेट्रोल पम्प संचालको से समन्वय स्थापित कर उपलब्धता सुनिश्चित कराएगें। गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पम्प में उपलब्ध दैनिक स्टॉक की जानकारी संकलित कर प्रस्तुत करेगें। कंट्रोल रूप में प्राप्त आमजन से प्राप्त शिकायतो / समस्याओ का निराकरण संबधितों से सम्पर्क कर निराकृत करवायेगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Post a Comment

0 Comments