शाजापुर में कृषि सेवा केन्द्रों का निरीक्षण
एक्सपायरी डेट की कीटनाशक दवाईयां जब्त
राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर, 20 जुलाई 2024/ उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव द्वारा गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा शाजापुर के न्यू अमर कृषि सेवा केन्द्र धोबी चैराहा, पायल फर्टिलाईजर टंकी चैराहा, राहुल ट्रेडर्स टंकी चैराहा एवं जय भारत खेती खाद भण्डार नई सड़क का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान न्यू अमर कृषि सेवा केन्द्र धौबी चैराहा एवं अन्य पर अवसानित (एक्सपायरी डेट) की कीटनाशक दवाईयां पाई गई, जिन्हें जब्त किया गया। दल में सहायक संचालक कृषि श्री राजेश सिंह चैहान, अनविभागीय कृषि अधिकारी कु. रानी चौधरी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड शाजापुर श्री अरविन्द राजपूत शामिल थे।
0 Comments