शाजापुर में मां पन्नाधाय की मुर्ति स्थापित हेतु सोपा ज्ञापन

राधेश्याम देवड़ा न्यूज़ आजकल प्रधान संपादक मध्यप्रदेश
शाजापुर गुर्जर समाज में अनेकों अनेक महापुरुष हुए हैं जिन्होंने राष्ट्रीय हित में देश के लिए लड़ाईया लड़ी एवं अपना बलिदान दिया और मुगल आतंकियो से और अंग्रेजों से राष्ट्र के लिए लड़ाईया लड़ी और हजारों वर्षों तक देश पर राज किया लेकिन हमारे महापुरुषों के इतिहास को छुपा दिया गया ना उनके नाम से कहीं चौराहे का नाम है ना उनकी कही प्रतिमा स्थापित है उक्त बात कल गुर्जर छात्रावास शाजापुर में देव सेना संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अमर बिरला गुर्जर ने कही श्री बिरला ने कहा कि जब-जब देश को जरूरत लगी तब तब गुर्जर समाज देश के लिए राष्ट्र हित में हमेशा खड़ा था खड़ा है और खड़ा रहेगा लेकिन फिर भी शासन प्रशासन या राजनीतिक दलों के द्वारा गुर्जर समाज की अवेहलना की जाती है आज इसी कड़ी में अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारी के निर्देशन पर प्रदेश के नेतृत्व में शाजापुर जिले के तत्वाधान में नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर त्याग की प्रति मूर्ति गुर्जरी मां पन्नाधाय के नाम से चौराह का नामकरण किया जाए क्योंकि पन्नाधाय त्याग एवं बलिदान की मूर्ति रही जिन्होंने अपने पुत्र का बलिदान देकर एक राजा के पुत्र को बचाया ऐसी त्याग की मूर्ति मां पन्नाधाय के नाम से चौराहे का नामकरण किया जाए अगर चौराहा का नामकरण नहीं किया जाता है तो अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना और आगे उग्र आंदोलन करेंगी कार्यक्रम में देवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अमरचंद्र बिरला, प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गुर्जर, युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ जीवन सिंह मेहरबान सिंह पटेल करण सिंह चौहान चंदर सिंह पटेल तोलाराम मंत्री अमर सिंह सरपंच गुर्जर ,राष्ट्रीय सचिव दयाराम नेता जी ,प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुरेश गुर्जर ,प्रदेश उपाध्यक्ष बद्रीलाल कराड़ा , युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता कपिल गुर्जर ,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर युवा प्रदेश सचिव गोकुल सिंह गुर्जर , जिला अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर , वीरेंद्र गुर्जर संभाग उपाध्यक्ष बाबूलाल गुर्जर ,युवा जिला अध्यक्ष अरुण गुर्जर , समाज सेवी राजेंद्र सिंह गुर्जर पथरिया जीतू गुज्जर मनोहर गुर्जर सेठ सुरेंद्र सिंह देव कृपा कमल गुर्जर श्याम गुर्जर उज्जैन जिला अध्यक्ष तूफान सिंह गुर्जर आगर जिला अध्यक्ष बने सिंह गुर्जर चंदर मामा माखन सिंह गुर्जर बडनपुर सहित देवसेना के पदाधिकारी ,देवनारायण जी के पुजारी गण सहित समाज जन उपस्थित रहे उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मोहित गुर्जर के द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments