मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं सुशासन सप्‍ताह) जिले के ग्राम खटांबा, पत्थर गुराडिया, बरखेड़ा कोतापई, कवड़ी, चंदवाना, श्यामपुरा, लिंबोदा, सेवन्या खुर्द, सामगी में शिविर आयोजित कर नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिया

(मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं सुशासन सप्‍ताह) जिले के ग्राम खटांबा, पत्थर गुराडिया, बरखेड़ा कोतापई, कवड़ी, चंदवाना, श्यामपुरा, लिंबोदा, सेवन्या खुर्द, सामगी में शिविर आयोजित कर नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिया -------------
देवास, 26 दिसम्‍बर 2024/ प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण मध्यप्रदेश में जनकल्याण पर्व एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के साथ ही जिले में सुशासन सप्‍ताह अन्‍तर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं चिन्हित सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में ग्राम खटांबा, चंदवाना, पत्थर गुराडिया, बरखेड़ा कोतापई, कवड़ी, श्यामपुरा, लिंबोदा, सेवन्या खुर्द, सामगी सहित अन्‍य ग्रामों में शिविर का आयोजन हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया गया।

Post a Comment

0 Comments