भारत स्काउट एवम गाइड्स जिला शाजापुर का एकदिवसीय बिगनर्स कोर्स संपन्न

भारत स्काउट एवम गाइड्स जिला शाजापुर का एकदिवसीय बिगनर्स कोर्स संपन्न- 

 राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर जिले के शासकीय उमावि हाई स्कूल में स्काउट गाइड गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु प्रशिक्षकगण उपलब्ध हो इस हेतु शाजापुर जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन कमिश्नर स्काउट डॉ विवेक दुबे के निर्देशानुसार जिले के समस्त वि विद्यालय से एक अप्रशिक्षित शिक्षक - शिक्षिका डाइट शाजापुर में उपस्थित हुए । जानकारी देते हुए जिला स्काउट प्रभारी श्री दीपक शर्मा ने बतलाया कि कोर्स विषयक समस्त जानकारी संभागीय सह जिला संगठन आयुक्त स्काउट डॉ सुरेश पाठक ने प्रदान की। बिगनर्स कोर्स में जिले के 50 प्रतिभागीगण उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री देशमुख, प्रशिक्षण प्रभारी सह जिला वयस्क संसाधन आयुक्त डॉ बालेंद्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त गाइड श्रीमती अनिता श्रीवास्तव, रोवर लीडर श्री बी एल बैरागी ने कोर्स प्रतिभागियों को संबोधित किया। लेखन कार्य प्रभारी के रूप में श्री लइक खान एवम श्री गौरव मंडलोई ने सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments