14 स्थानों पर जनकल्याण शिविरों का आयोजन हुआ

14 स्थानों पर जनकल्याण शिविरों का आयोजन हुआ
राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट 


 शाजापुर, 31 दिसम्बर 2024/ शासन की विभिन्न योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के लिए शाजापुर जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। इन शिविरों में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करते हुए उनसे आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। अभियान के तहत आज जिले के 14 स्थानों पर जनकल्याण शिविरों का आयोजन हुआ। जिनमें ग्राम पंचायत भरदी, गालवी, उण्डई, लालाखेड़ी, बुडलाय, दास्ताखेड़ी, जाबडिया भील, सागडिया, मायापुर, पोलायकलां नगरीय निकाय के वार्ड 09 श्री राम वार्ड, शाजापुर के वार्ड 26 राधा स्वामी वार्ड, मक्सी के वार्ड 14 लक्ष्मीबाई वार्ड, अकोदिया के वार्ड 09 इंदिरा गांधी वार्ड तथा पानखेड़ी (कालापीपल) के वार्ड 14 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments