राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट
शाजापुर, 31 दिसम्बर 2024/ जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायु सेना अग्निवीर (वायु) के लिए आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया गया। जिसमें ऑनलाईन पंजीयन की कार्यवाही 02 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक आवेदन वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। युवा जिनका जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के मध्य हुआ है, अविवाहित पुरूष और महिला आवेदन करने के लिये पात्र है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती उपरोक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

0 Comments