मक्सी थाने के अंतर्गत ग्राम सिरोलिया में कुए में मिला युवक का शव, टीआई पटेल ने एनडीआरफ की सहायता से बाहर शव को निकलवाया बाहर

ब्रेकिंग न्यूज़
मक्सी थाने के अंतर्गत ग्राम सिरोलिया में कुए में मिला युवक का शव, टीआई पटेल ने एनडीआरफ की सहायता से बाहर शव को निकलवाया बाहर मक्सी/ थाना क्षेत्र के ग्राम सिरोलिया में एक कच्चे कुएं में युवक का शव मिला है इस मामले में टीआई भीमसिंह पटेल ने जानकारी में देते हुए बताया कि ग्राम सिरोलिया में पानी से भरे कुएं के पास कपड़े दिखाई देने की सूचना।आई थी मोके पर पहुचे , फिर एनडीआरफ को सूचना कर शव को बाहर निकाला गया उन्होंने बताया कि कच्चे कुएं में करीब 30 फीट पानी था मोटर से पानी को खाली करने का प्रयास कर एनडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू किया गया पहचान करने पर युवक का नाम बालचंद पाटीदार पिता राम सिंह पाटीदार उम्र 35 साल निवासी सिरोलिया सामने आया है। टीआई श्री पटेल ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि युवक मानसिक रूप से बीमार भी था और उसकी शादी हो गई थी लेकिन पत्नी पूर्व में छोड़कर चली गई वह कल रात से अपने घर से गायब था और सुबह कुएं के पास उसके कपड़े और चप्पल दिखाई दिए सूचना पर उसक शव कुएं से प्राप्त हुआ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है

Post a Comment

0 Comments