छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण

छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बी.के.एस.एन गवर्नमेंट कॉलेज शाजापुर में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से दिनांक 27.07.2024 को महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण के तहत श्रीधी डेयरी उद्योग मक्सी का भ्रमण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. एस. विभूति ने हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों के दल को रवाना किया। श्रीधी प्रोडेक्शन प्लांट में विद्यार्थियों ने दूध पाश्चुरीकरण प्रक्रिया को नजदीक से देखा एवं इस प्लांट के विभिन्न सेक्शन का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दूध की गुणवत्ता मापने की प्रक्रिया हेतु लगाई गई मशीनों का अवलोकन किया साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रोडेक्ट को पेकिंग होते हुए देखा। इसमें प्रमुख रूप से दुध के 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम, 1 लीटर, 5 लीटर के पैकिंग होते हुए देखा एवं घी, मक्खन, दूध, पावडर की प्रक्रिया को समझा। इस अवसर पर जनरल मैनेजर श्री हेमंत पटेल ने छात्रों को डेयरी के प्रोडेक्शन प्रक्रिया पर व्याख्यान भी दिया एवं कंपनी द्वारा विद्यार्थियों को गिफ्ट में श्रीखण्ड प्रोडेक्ट दिये गये। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. बी.के.सोलंकी, प्रो. अरविंद शर्मा, प्रो. गरिमा सिंह परिहार, डॉ. नहव आलम अंसारी, अमर वर्मा, माया मेवाडा शामिल हुए। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. आर.सी चौहान ने जनरल मैनेजर एवं कंपनी के सहयोगियो एवं दल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments