कीटनाशी प्रतिष्ठान पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

कीटनाशी प्रतिष्ठान पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/ उप संचालक कृषि श्री के.एस यादव द्वारा गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विगत 20 जुलाई 2024 को पाई गई अनियमितता के आधार पर न्यू अमर कृषि सेवा केन्द्र धोबी चौराहा शाजापुर पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड शाजापुर को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही 5 प्रतिष्ठानों जिनमे श्री मुफद्दल खादवाला पिता श्री अब्दे अली मेसर्स जय भारत खेती खाद भण्डार नई सड़क शाजापुर, श्री रामस्वरूप गोठी मेसर्स पायल फर्टिलाईजर्स बेरछा रोड़ टंकी चौराहा शाजापुर, श्री महेश पाटीदार मेसर्स राहुल ट्रेडर्स टंकी चौराहा शाजापुर, श्री रूपेन्द्र पाटीदार मेसर्स पटेल कृषि सेवा केन्द्र ए.बी. रोड़ मक्सी एवं श्री विवेक शर्मा मेसर्स संकल्प रिटेल स्टोर यूनिट आफ एग्रो लाईफ साईन्स कार्पो. मक्सी को नोटिस जारी किये गये है।

Post a Comment

0 Comments