मक्सी पुलिस की लगातार सफलताओं का दौर जारी फिर मिली मक्सी पुलिस को बडी सफलता
चोरी की घटना में आरोपीयो के कब्जे से चोरी गई 01 पानी की मोटर, 05 लोहे की राड व केबल तार सहित कुल 34 हजार रुपये का मश्रुका बरामद

राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर /मक्सी पुलिस अधीक्षक, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में मक्सी थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने एंव आरोपी की धरपकड हेतु थाना टीआई मक्सी भीमसिंह पटेल द्वारा टीम का गठन किया गया जिसमे थाना मक्सी के अपराध क्रमांक 228/2024 धारा 379 भादवि में दिनांक 01/02 मई 2024 की मध्य रात्रि को ग्राम सुरजपुर के सोलर प्लांट से चोरी गये सामान बेटरी, पानी की मोटर, केबल एवं लोहे की राड की पतारसी में दिनांक 24.07.2024 को मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति सुरजपुर सोलर प्लांट से चोरी गया सामान बेचने ग्राम झौंकर आये है। मुखवीर की सूचना पर टीम को रवाना किया गया पालनाखेडी जोड पर दो व्यक्ति पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगे जिन्है फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा-नाम पता पूछा तो अपना नाम 1. दिनेश पिता हिन्दुसिंह गुर्जर उम्र 42 साल 2. ईश्वर पिता रुगनाथ सिंह गुर्जर उम्र 42 साल निवासी गण ग्राम हनोती के होना बताया जिनके कब्जे से चोरी गया मश्रुका 280 फिट केबल तार, 05 लोहे की राड तथा 01 पानी की मोटर कुल किमती 34000 रुपये का मश्रुका समक्ष पंचान जप्त किया आरोपीयो को मोके से गिरफ्तार किया उक्त दोनो आरोपीयो से उक्त अपराध में चोरी की गई बैटरी व थाना मक्सी के अन्य अपराध में चोरी गये मश्रुका के संबंध में पूछताछ जारीहै।
उक्त कार्यवाही में थाना टीआई भीमसिंह पटेल, एएसआई सुरजभानसिंह ढिल्लन, एएसआई संजय सवनेर 656 राहुल पटेल, 94 विरेन्द्र शर्मा, 116 रशीद कुरेशी, 167 निलेश जामलिया, आरक्षक.62 अरुण सितपरा, आरक्षक. 154 दीपक यादव, आरक्षक. 395 नवीन यादव की सराहनीय भुमिका रही
0 Comments