प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का हुआ शुभारंभ ----- शासकीय बी.के.एस.एन.कॉलेज का प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में चयन होने के बाद आज उसका शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुभारंभ का मुख्य कार्यक्रम इंदौर में गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का हुआ शुभारंभ ----- शासकीय बी.के.एस.एन.कॉलेज का प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में चयन होने के बाद आज उसका शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। शुभारंभ का मुख्य कार्यक्रम इंदौर में गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर में आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री विपुल कसेरा के मुख्य आतिथ्य में की गई। अतिथियों ने मुख्य द्वार पर फीता काटकर इसे प्रारंभ किया और छात्राओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। अतिथियों ने हिंदी ग्रंथ अकादमी के स्टॉल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने विद्या वन में पौधारोपण किय। युवा संसाधन केंद्र और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ को देखा। मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य डॉ.बी.एस. विभूति ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की अवधारणा को समझाया। जनभागीदारी अध्यक्ष श्री विपुल कसेरा ने महाविद्यालय की प्रगति और विभिन्न विषयों की जानकारी दी। श्री पवन गुर्जर ने विद्यार्थी हित को सर्वोपरि बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ.श्री संतोष टैगोर ने विद्यार्थियो से अनुशासित होकर पढ़ने की अपील की। तत्पश्चात सभी ने इंदौर से लाइव प्रसारण कार्यक्रम देखा। इस अवसर पर श्री संतोष बराड़ा, श्री नवीन राठौर, श्री विजय जोशी, श्री दीपक वर्मा एवं जनभागीदारी सदस्य श्री सावन सिंह दलोदिया,महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.वी.पी.मीणा ने किया। Department of Higher Education, Madhya Pradesh

Post a Comment

0 Comments