फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि आगामी 31 जुलाई

फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि आगामी 31 जुलाई
शाजापुर, 15 जुलाई 2024/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2024 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि आगामी 31 जुलाई है। फसल बीमा कराने के लिये किसान भाई जिस बैंक में उनका किसान क्रेडिट कार्ड बना है, वहां जाकर फसल बुवाई प्रमाण-पत्र एवं पटवारी हल्के की जानकारी संबंधित बैंक में जाकर अद्यतन करायें। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री के.एस. यादव ने बताया कि अऋणी और डिफाल्टर कृषक भी तत्काल बीमा करवाएं। अऋणी डिफाल्टर ऐसे करवाएं बीमा-अऋणी व डिफाल्टर कृषक अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र ही पास की बैंक शाखा जैसे-सहकारी बैंक/क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा राष्ट्रीयकृत बैंक और नजदीक के कॉमन सर्विस सेन्टर (उरउ) पर जाकर फसल बीमा करायें, ताकि उनकी फसलों का बीमा योजना के तहत हो सके। फसल बीमा करने के लिए बीमा प्रस्ताव पत्र, भू-अधिकार पुस्तिका की फोटोकापी, बोवनी का प्रमाण-पत्र (संबंधित पटवारी अथवा पंचायत सचिव से प्राप्त करें), आधार कार्ड, वोटर आई.डी. कार्ड, पेनकार्ड इत्यादि (आधार कार्ड अनिवार्य) में से कोई एक, बैंक पासबुक की फोटोकापी साथ ले जाए।

Post a Comment

0 Comments