कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत ने किया। जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रदर्शनी का अवलोकन

कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री नरेन्द्र सिंह राजपूत ने किया। जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रदर्शनी का अवलोकन
“जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत किये गये कार्यों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फीता काटकर किया। इसके मौके पर मंत्री श्री इंदरसिंह परमार, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज "जल गंगा संवर्धन" अभियान के तहत शाजापुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतो में किए गए उत्कृष्ट कार्य की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतो के कार्य की प्रशंसा भी की। उल्लेखनीय है कि 05 जून से 16 जून गंगा दशहरा तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए कार्य किया जा रहा है तथा उनकी साफ-सफाई गहरीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही उक्त अभियान अंतर्गत जल संवर्धन के लिए बोल्डर चेक और गली प्लग का निर्माण जनसहयोग से किया जा रहा है। हेलीपेड पर स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुजालपुर आगमन पर हेलीपेड पर प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदरसिंह परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, विधायक श्री अरूण भीमावद, श्री घनश्याम चन्द्रवंशी एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार ने पुष्पहार से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री अशोक नायक, श्री देवेन्द्र तिवारी, श्री नरेन्द्र यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीताबाई पाटोदिया सहित गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments