लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र देवास में कुल 19 लाख 31 हजार 664 मतदाता मतदान करेंगे

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र देवास में कुल 19 लाख 31 हजार 664 मतदाता मतदान करेंगे शाजापुर, 19 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 21-देवास (अजा) में आने वाली 08 विधानसभा क्षेत्र में कुल 19 लाख 31 हजार 664 मतदाता लोकसभा निर्वाचन में हिस्सा लेंगे। कुल मतदाताओं में 9 लाख 89 हजार 996 पुरूष मतदाता, 9 लाख 41 हजार 374 महिला मतदाता एवं 24 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 951 जेण्डर रेशों है तथा 63.30 ईपी रेशों है। आठों विधानसभा क्षेत्रों में 2306 मतदान केन्द्र हैं। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 21-देवास में शामिल विधानसभा क्षेत्र की क्रमांक 157-आष्टा में कुल 2 लाख 78 हजार 803 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 43 हजार 951 पुरूष मतदाता, 1 लाख 34 हजार 850 महिला मतदाता एवं 02 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 937 जेण्डर रेशों है तथा 62.70 ईपी रेशों और कुल मतदान केन्द्र 335 हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 166-आगर में कुल 2 लाख 34 हजार 524 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 20 हजार 333 पुरूष मतदाता, 1 लाख 14 हजार 186 महिला मतदाता एवं 05 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 949 जेण्डर रेशों है तथा 62.70 ईपी रेशों और कुल मतदान केन्द्र 304 हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 167-शाजापुर में कुल 2 लाख 45 हजार 072 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 25 हजार 899 पुरूष मतदाता, 1 लाख 19 हजार 166 महिला मतदाता एवं 07 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 947 जेण्डर रेशों है तथा 61.55 ईपी रेशों और कुल मतदान केन्द्र 308 हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 168-शुजालपुर में कुल 2 लाख 20 हजार 332 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 13 हजार 162 पुरूष मतदाता, 1 लाख 07 हजार 170 महिला मतदाता एवं 0 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 947 जेण्डर रेशों है तथा 63.54 ईपी रेशों और कुल मतदान केन्द्र 262 हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 169-कालापीपल में कुल 2 लाख 29 हजार 278 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 18 हजार 466 पुरूष मतदाता, 1 लाख 10 हजार 811 महिला मतदाता एवं 01 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 935 जेण्डर रेशों है तथा 64.04 ईपी रेशों और कुल मतदान केन्द्र 265 हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 170-सोनकच्छ में कुल 2 लाख 34 हजार 547 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 20 हजार 554 पुरूष मतदाता, 1 लाख 13 हजार 992 महिला मतदाता एवं 01 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 946 जेण्डर रेशों है तथा 60.44 ईपी रेशों और कुल मतदान केन्द्र 290 हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 171-देवास में कुल 2 लाख 80 हजार 705 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 41 हजार 654 पुरूष मतदाता, 1 लाख 39 हजार 046 महिला मतदाता एवं 05 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 982 जेण्डर रेशों है तथा 69.60 ईपी रेशों और कुल मतदान केन्द्र 290 हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172-हाटपिपल्या में कुल 2 लाख 08 हजार 403 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 05 हजार 977 पुरूष मतदाता, 1 लाख 02 हजार 423 महिला मतदाता एवं 03 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 966 जेण्डर रेशों है तथा 61.84 ईपी रेशों और कुल मतदान केन्द्र 252 हैं।

Post a Comment

0 Comments