संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने कृष्णमृगों को पकड़ने के चल रहे अभियान का निरीक्षण कियाआज 153 एवं अब तक 448 कृष्णमृगों को पकड़ा गया

शाजापुर, 29 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश और विशेष कर पश्चिम मध्यप्रदेश के राजस्व क्षेत्र में कृष्ण मृग एवं रोजड़ों के द्वारा खेतों को नुकसान पहुंचाने की समस्या के निदान के रूप में दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस की टीम एवं वन विभाग की टीम द्वारा हेलीकॉप्टर और बोमा से कृष्णमृगों को पकड़ने का अभियान जारी हैं।

संभागायुक्त श्री आशीष सिंह एवं कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज हेलीकॉप्टर और बोमा से कृष्णमृगों को पकड़ने के लिए चल रहे अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस के अधिकारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों से चल रहे अभियान की कार्यवाही के बारे में पूछा।

वनमंडलाधिकारी देवास एवं अभियान प्रभारी श्री वीरेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि आज शाजापुर जिले के पोलायकलां तहसील के लसूड़िया घाघ एवं निपनिया खुर्द में बोमा लगाया गया। जिसमें उमरीसिंघीखड़ीपोलायकलामोरटा केवड़ीतलेनीजरखीसकरई गाँव से 153 कृष्णमृगों को किसानो के खेतों से पकड़कर अन्यत्र संरक्षित क्षेत्रों/ राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में छोड़ा जा रहा है। इस अभियान के तहत अभी तक 448 कृष्णमृगों को पकड़कर अन्यत्र संरक्षित क्षेत्रों/राष्ट्रीय उद्यान/वन्यजीव अभ्यारण्य वन क्षेत्र में छोड़ा गया। इससे किसानों को होने वाले फसल नुकसान में कमी आएगी और कृषकों की समस्याओं का निदान होगा। इस तरह का देश में ये प्रथम अभियान है।

आज इस अभियान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री वीएन अंबाड़ेसेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एचएस पाबलाअपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री एल कृष्णमूर्तिअपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अजय यादव के द्वारा बोमा क्षेत्र में उपस्थित रहकर कृष्णमृगों को पकड़ने की कार्यवाही का निगरानी एवं अवलोकन किया गया।

आज की कार्यवाही में शाजापुर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पूर्ण सहयोग दिया। शाजापुर जिले के ग्रामवासियों द्वारा भी इस अभियान में भरपूर सहयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास के ग्रामवासियो से अपील है की आने वाले दिनों की कार्यवाही के दौरान खेतों में जब हेलीकॉप्टर द्वारा हांका लगाया जा रहा है, तो कृष्णमृगों के पीछे ना भागे। साथ ही साथ ग्रामवासियों से निवेदन है की जब अभियान चल रहा है तो आस पास के रास्तों में गाड़ियो में ना घूमे। आने वाले दिनों में यह अभियान नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक शाजापुर जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। साथ ही साथ नीलगायो को भी पकड़कर अन्य वन क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments