संभाग आयुक्त श्री सिंह ने कृषि उपज मंडी शाजापुर में सोयाबीन उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया

संभाग आयुक्त श्री सिंह ने कृषि उपज मंडी शाजापुर में सोयाबीन उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया

शाजापुर29 अक्‍टूबर 2025/ संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के साथ आज कृषि उपज मंडी शाजापुर में सोयाबीन उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया। उन्‍होंने कृषि उपज मंडी शाजापुर में किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और किसानों से चर्चा कर भावांतर योजना एवं गैर भावांतर सोयाबीन की खरीदी प्रक्रिया देखी और सोयाबीन की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश भी दिये।

निरीक्षण पश्‍चात संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने कृषि उपज मंडी कार्यालय शाजापुर में व्यापारियों से चर्चा की। उन्‍होंने इस दौरान खरीदी संबंधी जानकारी भी ली। संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह ने कहा कि किसानों का समय पर भुगतान करनेभुगतान में कोई समस्‍या आये तो समस्‍या का तुरन्‍त हल निकालें एवं किसानों को समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बताया गया कि जिले में भावांतर योजना अंतर्गत लगभग 69 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। जिसमें अब तक लगभग 2515 किसानों द्वारा जिले की सोयाबीन विक्रय किया गया है।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकीअनुविभागीय अधिकारी श्री सुश्री मनीषा वास्कलेउपसंचालक कृषि श्री आरएल जामरेमण्डी सचिव श्री भगवान सिंह परिहारश्री किरण ठाकुरव्यापारीगण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक 154/1794/चन्देलकर/उइके

Post a Comment

0 Comments