अज्ञात लोगों द्वारा मृत गाय को तिलक स्कूल के पास गड़वा दिया गया था। बदबू आने पर स्कूल प्रावधान ने की थी शिकायत खुदाई में मिली मृत गाय

राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर/मक्सी, नगर के शासकीय तिलक हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर में कुछ दिनों से भयंकर बदबू, आ रही थी स्कूल प्रावधान में मक्सी पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस ने नप की jcb से की खुदाई करवाई गई तब खुदाई में एक गो वंश का शव, देख कर हक्के बक्के रह गए मक्सी थाना के एसआई संतोष रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मक्सी के शासकीय तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर से एक गो वंश का शव मिट्टी में दबा हुआ था, बदबू आने पर स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी और खुदाई पर एक गोवंश का शव निकला, जिसे सिरोलिया रोड़ स्तिथ ट्रेचिंग ग्राउंड पर दफनाया गया है। उन्होंने बताया कि शव का कोई अंग भंग नही था। और शव ज्यादा पुराना भी नही लग रहा था हम मामले की जांच की जा रही है वहीं सूत्रों की अगर मन तो छुट्टी के कारण स्कूल बंद था तभी गोवंश को यहां पर गड्ढा करके दफनाया गया होगा पूरे मामले में यह बात सामने आ रही है कि बिना अनुमति के स्कूल बाउन्ड्री में ऐसा कृत्य आखिर किसने ओर क्यो किया, ऐसी क्या स्थिति बनी की उसे गो वंश को स्कूल परिसर में दफ़नाना पड़ा था पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है
0 Comments