शाजापुर, जिले के एसपी यशपाल राजपूत को पीएचक्यू द्वारा जारी आदेशानुसार क्रमोन्नति मिली है। उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान मिला है। एसपी यशपालसिंह राजपूत 9 मार्च 2023 में जिले में 38 वें एसपी के रूप में पदस्थ हुए है जिले में क़ानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कई नवाचार किये। जिले में सहज, सरल व निर्भीक व्यक्तित्व के धनी होने के साथ अपनी अलग कार्यशैली के लिए एसपी यशपाल राजपूत जाने जाते है। जिले के पुलिस बल का मनोबल उन्होंने पॉजिटिव बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अभी तक निभाई है।
जिले में उनकी अगुवाई में पुलिस ने शांति व कानून व्यवस्था पर प्रभावी पकड़ बनाए रखी है। उनके इस प्रभाव का ही नतीजा है कि मोहर्रम, होली व अन्य त्यौहार बिना किसी रुकावट और अच्छी कार्य प्रणाली की बदौलत टीम भावना से संपन्न हुए। जिले में हर हाल में अपराध पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था को सफलता पूर्वक लागू करना उनकी जिम्मेवारी का हिस्सा रहा है।
उन्होंने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था को सफलता पूर्वक लागू किया
जिले में सहज, सरल व निर्भीक व्यक्तित्व के धनी होने के साथ अपनी अलग कार्यशैली के लिए एसपी यशपाल राजपूत जाने जाते है। जिले के पुलिस बल का मनोबल उन्होंने पॉजिटिव बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अभी तक निभाई है।

0 Comments